फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली और अल्मोड़ा के कलाकारों ने बांधा समा

Fri, 02 Feb 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कलाकारों ने बांधा समा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल बाबू गोस्वामी की जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पहुंची सांस्कृतिक टीमों और विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। इससे पूर्व दीप जलाकर गोपाल बाबू को याद किया गया। 

विज्ञापन


प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल बाबू गोस्वामी की 76वीं जयंती बैराठेश्वर धाम में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गढ़वाल के चमोली से पहुंची पिंडर घाटी सांस्कृतिक टीम ने प्रेम प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका, रणभूत लोक नृत्य और नंदा देवी गीत प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में विहान सांस्कृतिक दल अल्मोड़ा के कलाकारों ने देवीधूरा के बग्वाल नृत्य के अलावा छपेली नृत्य आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गोपाल बाबू के पुत्र गायक रमेश गोस्वामी ने अपने पिता के गाए गीत जय मैया दुर्गा भवानी और मैरी बाना हौशिया आदि की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


इस मौके पर रमेश गोस्वामी की वीडियो कैसेट चौमासा एगोछ भी जारी की गई। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर और जीजीआईसी के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बिशन राम ने और संचालन जगदीश गोस्वामी, प्रेम देवराड़ी और देवेंद्र भट्ट ने किया।

कार्यक्रम में स्व. गोपाल बाबू की पत्नी मीरा गोस्वामी, गिरीश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार, प्रधान दानसिंह कुमयां, कुबेर सिंह कठायत, परमानंद सती, सदानंद पांडे, उमेश रावत, गोपाल मासीवाल, गणेश नायक, अमर सिंह रावत, नंदन संगेला, संतोष मासीवाल, नंदन सिंह, रणजीत महरा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें