अल्मोड़ा के गांधी पार्क पर धरना देते लोग। स्वयं
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति के लंबे समय से आंदोलन के बाद भी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। प्राधिकरण के मानकों के चलते लोगों को नए मकानों के निर्माण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से प्राधिकरण समाप्ति का जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की। कहा कि जब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा। ध
रने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, लक्ष्मण ऐठानी, ललित मोहन पंत, गोविंद बल्लभ जोशी, चंद्रमणि भट्ट, शहाबुद्दीन, रोबिन भंडारी, हेम जोशी, प्रताप सिंह सत्याल आदि बैठे। संवाद