फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में दर्शनों को कतार में खड़े श्रद्धालु। विज्ञप्ति - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी चलते इस बार विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला नहीं मनाया जा रहा है। सावन के पहले सोमवार को जागेश्वर धाम और जिले के अन्य शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर उनके चरणों में शीश नवाया। जागेश्वर धाम में सावन के पहले सोमवार को 2054 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने पार्थिव पूजा की।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को जागेश्वर धाम, रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, पातालदेवी, बेतालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल आदि शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। जागेश्वर धाम में 2054 से अधिक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर में 114 पूजा हुई। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल भी जागेश्वर धाम में पार्थिव पूजा करवाई।
कोरोना के चलते जलाभिषेक की नहीं है अनुमति
अल्मोड़ा। सावन माह में श्रद्धालु शिवालय पहुंच कर बाबा भोलेनाथ का जल और दूध से जलाभिषेक करते हैं। कोरोना के चलते इस बार भी श्रद्धालुओं को जलाभिषेक की अनुमति नहीं है। भक्तों ने मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक किए बिना ही लौट गए। गाइड लाइन के तहत श्रद्धालुओं को मंदिरों में जलाभिषेक की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

मेला नहीं होने से इस बार रौनक है फीकी
अल्मोड़ा। सावन माह में जागेश्वर में हर साल श्रावणी मेला लगता था लेकिन इस बार कोरोना के चलते जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला नहीं मनाया जा रहा है। दुकानें आदि भी नहीं लगी हैं और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शनों की अनुमति है। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पार्थिव पूजा करते लोग। विज्ञप्ति- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें