फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
अल्मोड़ा सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करते चतुर्थ श्रेणी कर्मी। फोटो- विज्ञप्ति - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में भारी रोष है। सोमवार को कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहीं पूरा दिन बांह पर काली पट्टी बांध विरोध के साथ कार्य किया।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने कहा कि वह बीते 14 जुलाई से लगातार बांह में काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। जून में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति की मांग को लेकर लेब सहायक डार्करूम, सहायक ओटी, सहायक ड्रेसर के पदों पर 50 प्रतिशत पदोन्नति पर पिछली दो वार्ता में सहमति बनी थी लेकिन उसके बाद भी शासन स्तर पर आपत्ति लगा दी गई। कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर उन्होंने कार्य किया पर अब तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह हतोत्साहित हुए हैं। कर्मियों ने उनकी सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। वहां जिलाध्यक्ष पूरन सतवाल, मंत्री त्रिलोक सिंह फर्त्याल, सुंदर सिंह जीना, जगदीश चंद्र कांडपाल, प्रेम सिंह, राधा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें