फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक देवेंद्र और अनिल को मिला नवाचारी शिक्षक का अवार्ड

विज्ञापन
नवाचारी शिक्षक अवार्ड के साथ देवेंद्र और अनिल कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 अति दुर्गम क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैला भिकियासैंण के सहायक शिक्षक देवेंद्र सिंह और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सनरे भिकियासैंण के सहायक शिक्षक अनिल कुमार गोस्वामी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोगों के लिए नवाचारी शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 13 मार्च को आईआईटी दिल्ली में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दोनों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।  

विज्ञापन


नवाचारी शिक्षक अवार्ड से सम्मानित देवेंद्र सिंह पिछले पांच सालों से अति दुर्गम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नैला भिकियासैंण में कार्यरत हैं। इस विद्यालय में उनके अलावा अन्य कोई शिक्षक नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने तन्मयता के साथ शिक्षा में नवाचारों का प्रयोग कर बच्चों को
खेल-खेल में सरल तरीके से पढ़ाने का तरीका निकाल लिया। नवाचारी प्रयोगों से पढ़ाने से 

बच्चे किसी भी चीज को आसानी से समझ सकते हैं। दिल्ली से पुरस्कार प्राप्त कर लौटे शिक्षकों ने बताया कि अवार्ड के लिए उत्तराखंड से 33 शिक्षकों का चयन हुआ था। अल्मोड़ा जिले से मात्र दो शिक्षकों का नवाचारी शिक्षक अवार्ड के लिए चयन हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से 15 लाख  शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया। 
विज्ञापन


दोनों शिक्षकों ने उपशिक्षा अधिकारी भिकियासैंण के निर्देशन में शिक्षा के क्षेत्र में शून्य निवेश नवाचारों द्वारा अपने विद्यालय के बच्चों को शिक्षा देने की  मुहिम  शुरू की थी, जिसमें उन्हें काफी सफलता भी मिली। शिक्षक देवेंद्र सिंह और अनिल कुमार गोस्वामी को नवाचारी शिक्षक अवार्ड मिलने पर भिकियासैंण के उपशिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई आदि ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें