द्वाराहाट में फ्लैग मार्च करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने यहां नगर में फ्लैग मार्ग किया। सीओ वीर सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसआई बृजमोहन भट्ट, एसआई ललिता चुफाल सहित पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की टीमों ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की।