फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर धाम के विकास को सवा चार करोड़ मिले

Mon, 17 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
jageshwar dham
विज्ञापन
 जागेश्वर धाम को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने के साथ ही क्षेत्र में श्रद्धालुओं, पर्यटकों को सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने सवा चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह जानकारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने दी।
विज्ञापन

कुंजवाल ने बताया कि उनके प्रयासों के बाद पूर्ववर्ती प्रदेश कांग्रेस सरकार ने भारत सरकार को जागेश्वर धाम के विकास के लिए योजना प्रस्तावित की थी। योजना के तहत जागेश्वर मंदिर परिसर में कार पार्किंग, गेट, घाट और पुल निर्माण के साथ ही सड़क सुविधाओं का निर्माण आदि के कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से सवा चार करोड़ रुपये कुमाऊं मंडल विकास निगम को प्राप्त हो चुके हैं। जिस पर केएमवीएन शीघ्र काम शुरू करेगा। अवमुक्त धनराशि से जागेश्वर धाम में विकास कार्य होने पर श्रद्धालुओं, पर्यटकों, स्थानीय जनता को बेहतर सुवधिाएं मिलेगी। इधर जागेश्वर धाम के विकास के लिए सवा चार करोड़ रुपये अवमुक्त होने पर क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें