फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ का विकास रोक रहा विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विकास प्राधिकरण हटाने की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना देते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विकास प्राधिकरण हटाने की मांग की। दोपहर 12 से दो बजे तक आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि विकास प्राधिकरण के कारण पहाड़ का विकास रुक गया है और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में काबिज भाजपा सरकार जनता के प्रबल विरोध के बावजूद जन विरोधी विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर रही है। जिससे जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि दो साल पहले प्रदेश सरकार ने बिना किसी पूर्व सूचना के जनविरोधी विकास प्राधिकरण लागू कर दिया। इसके बाद उत्तराखंड की जनता लगातार विरोध कर रही है।
विकास प्राधिकरण के कारण जनता को भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन का नक्शा पास कराने के लिए लोग दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने सरकार से विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग की। सभा में पूरन सिंह रौतेला, आनंदी वर्मा, प्रताप सिंह सत्याल ने विचार रखे। जबकि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अधिवक्ता महेश चंद्र, हर्ष कनवाल, हेम जोशी, लक्ष्मण ऐठानी, राजीव कर्नाटक, मो. शब्बीर, चंद्रमणि भट्ट, हेम तिवारी, दीपांशु पांडे, दिनेश चंद्र पंत, राजू गिरि, ललित मोहन पंत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें