फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्वाई कौतिक का हुआ रंगारंग आगाज, ओड़ा भेंटने की रस्म भी निभाई

विज्ञापन
बग्वाई कौतिक में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते कलाकार। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मेलों के संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भंडर गांव से पधान और थोकदार परिवारों की तरफ से ओड़ा भेंटने की रस्म भी अदा की गई। सांस्कृतिक टीमों ने शानदार कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

बग्वाई कौतिक को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विधायक महेश नेगी ने भी मेलों के माध्यम से क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि इस पौराणिक मेले में नई पीढ़ी के युवा कुछ नए प्रयोगों के साथ मेले को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि सराहनीय है।
नई उमंग संस्था द्वारा संचालित ज्ञानोदय के बच्चों ने नाटक के माध्यम से सबका ध्यान खींचा। दीक्षा मांटेसरी स्कूल और जीजीआईसी बग्वालीपोखर के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिमाद्री नेट अल्मोड़ा की टीम ने शानदार छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

श्रीराम कला केंद्र अल्मोड़ा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला परिसर में ही चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई थी। जिसमें डॉ. ललित पंत, वरिष्ठ फार्मासिस्ट गोविंद मेहता आदि ने स्वास्थ्य का परीक्षण किया। संचालन डॉ. संतोष बिष्ट और मोहन भंडारी ने किया। मेले में संस्कृति विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग के सौजन्य से मल्लिका लोक कला समिति, हिमाद्री नेट, श्रीराम कला केंद्र, हिमालयन लोक कला केंद्र के अलावा क्षेत्रीय कलाकार और ज्ञानोदय शिक्षा केंद्र बासुलीसेरा कई टीमों के कार्यक्रम होंगे।

कौतिक में कार्यक्रम पेश करते छोलिया नृतक। अमर उजाला- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें