फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदम कार्यक्रम से बच्चों में करें नैतिक मूल्यों का विकास

विज्ञापन
डायट अल्मोड़ा में आनंदम पाठ्यचर्या अभिमुखीकरण कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दो दिवसीय आनंदम पाठ्यचर्या अभिमुखीकरण कार्यशाला शुरू हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों में आनंदम कार्यक्रम संचालित कर ध्यान योग समेत अन्य गतिविधियों से शिक्षक छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों का विकास करें, ताकि बच्चे देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर हो सकें।
विज्ञापन

आनंदम पाठ्यचर्या प्रशिक्षण की समन्वयक डॉ. कामाक्षा मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में चल रहे हैप्पीनैस कार्यक्रम की तर्ज पर प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में आनंदम कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रार्थना सभा के बाद आधे घंटे तक प्रत्येक सरकारी विद्यालय में ध्यान, योग, प्रेरणादायी कहानी, गतिविधि आधारित कार्यक्रमों से बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के वातावरण का प्रभाव बच्चे के अंतरमन पर पड़ता है।
जिले में सभी प्राथमिक स्कूलों से लेकर राजकीय इंटर कालेजों में यह कार्यक्रम संचालित किया जाना है। अब तक 698 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन विद्यालयों में आनंदम कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यशाला में हरेंद्र सिंह बिष्ट, चारु तिवारी, रेखा गोस्वामी, चंद्रा मेहरा, नंदन नेगी, कुंजिका चौधरी, ऋचा जोशी, संजय वर्मा, अरुण कुमार आदि ने भाग लिया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 102 प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें