संप्रेक्षण गृह में आर्ट गैलरी के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पांडेखोला स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में आर्ट गैलरी प्रयास का उद्घाटन किया। संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों द्वारा आर्ट गैलरी में कई कलाकृतियां बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बनायी गए चित्रों को फ्रेम कराकर विभिन्न कार्यालयों और उदयशंकर नाट्य अकादमी में आर्ट गैलरी में भी लगाया जाए।
डीएम ने कहा कि बच्चों को विभिन्न क्रिया-कलापों में शामिल कर उनके जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसे प्रयासों से बच्चों में सकारात्मक सोच की भावना पैदा होगी। उन्होंने बच्चों से हमेशा सकारात्मक सोच विकसित करने और किसी भी जरूरत के लिए संपर्क करने को कहा। डीएम ने संप्रेक्षण गृह के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, विद्या कर्नाटक, संप्रेक्षण गृह के योग शिक्षक नवजोत जोशी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, नीलिमा भटट, रेखा शाह, ललित बाराकोटी आदि उपस्थित थे। संवाद