फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव डांगरों को लेकर जातुरा पहुंच रही जागेश्वर 

Thu, 28 Jul 2016 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
देव डांगरों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला जारी है। श्रद्धालु प्रतिदिन महादेव के जलाभिषेक, पार्थिव पूजन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठानों कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से देव डांगरों को लेकर जातुरा भी जागेश्वर धाम पहुंच रही है। जागेश्वर धाम में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के साथ ही भक्तजन पार्थिव पूजन कर रहे हैं। बाजार क्षेत्र में बाहर से आए व्यवसायियों द्वारा लगाई गई दुकानों से लोग प्रसाद के साथ ही मन पसंद चीजें खरीद रहे हैं।इधर ग्रामीण क्षेत्रों से जागेश्वर धाम जातुरा आनी शुरू हो गई हैं।

जिला मुख्यालय से लगे फलसीमा गांव के ग्रामीण जातुरा में बुधवार को देव डागरों को लेकर जागेश्वर पहुंचे। देव डांगरों को जागेश्वर स्थित ब्रह्मकुंड में स्नान कराया गया। इसके बाद जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की गई। जातुरा में काफी संख्या में परंपरागत परिधान पहने महिलाओं के अलावा अन्य लोग और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें