फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में स्थापित सीआर्म मशीन खराब

Thu, 28 Jul 2016 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय स्थित बेस अस्पताल में सीआर्म मशीन खराब पड़ी है। इस कारण अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित आपरेशन नहीं हो रहे हैं। इससे रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिलाधिकारी सविन बंसल ने बेस अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल में सीआर्म से संबंधित आपरेशन करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित बेस अस्पताल में लमगड़ा, जैंती, सोमेश्वर, दौलाघट, धौलछीना, ताकुला, दन्यां, शहरफाटक, जलना, पौधार कस्बों समेत अन्य जिलों के रोगी भी आते हैं। अस्पताल में सीआर्म मशीन खराब होने से अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित आपरेशन नहीं हो रहे हैं।

इस कारण आसपास समेत दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिलाधिकारी और संचालक मंडल चिकित्सा प्रबंधन समिति गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय के अध्यक्ष और जिलाधिकारी सविन बंसल ने बेस अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद कुमार को  सीआर्म से संबंधित आपरेशन जिला अस्पताल में करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत, बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. सीपी डिमरी और जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को भी  निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें