फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करने से ही बच्चे होंगे स्वस्थ: चौहान

विज्ञापन
महिला अस्पताल में एक बच्चे को टीके की दवा खिलाते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में सघन मिशन इंद्रधनुष-दो कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग से सभी बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य एवं मजबूत रहने पर ही बच्चे देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने चिन्हित बच्चों को अभियान के तहत प्रतिरक्षित करने, प्रभारी डीएम मनुज गोयल ने टीकाकरण के लिए सभी दो साल तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से पूर्ण प्रतिरक्षित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी सीएमओ डॉ. सविता हयांकी ने बताया कि नियमित टीकाकरण में छूट गए दो वर्ष के बच्चों और गर्भवती माताओं को सर्वे के आधार पर चिन्हित कर पूर्ण प्रतिरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए सभी आशाओं द्वारा घर घर जाकर बच्चों का हैड काउंट सर्वे निर्धारित प्रारूप पर किया गया है। इस अवसर पर प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित ने अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने की बात कही। कार्यक्रम में प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीएस गर्ब्याल, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीती पंत, डॉ. दीपांकर डेनियल, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी इंद्र सिंह, रवि मिश्रा, गोकुलानंद जोशी, योगेश जोशी, मोहित पांडे, सादिया अजमल, गिरीश धवन के अलावा एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी। संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम दीपक भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें