फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पिथौरागढ़ भेजे जाने के खिलाफ अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का प्रदर्शन

Tue, 28 Feb 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते यहां तैनात बांडधारी डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिथौरागढ़ बेस अस्पताल भेजने पर सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में तैनात 12 बांडधारी डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्हें अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में संबद्ध किया गया था जिस जिम्मेदारी को वह पूरी तत्परता से निभा रहे हैं। अब उन्हें पिथौरागढ़ बेस अस्पताल भेजा जा रहा है जो गलत है। डॉक्टरों ने दो टूक कहा कि वे किसी भी हाल में पिथौरागढ़ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर पिथौरागढ़ भेजने का विरोध किया। बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में अटैच किया है। वे लंबे समय से यहां अपनी सेवा दे रहे हैं। पूरी व्यवस्था बनाने के बाद उन्हें फिर से पिथौरागढ़ बेस अस्पताल भेजा जा रहा है जिसका वे विरोध करते हैं।
डॉक्टरों ने कहा कि एक साथ 12 डॉक्टरों का स्थानांतरण किया जाना न्यायोचित नहीं है। सरकार का यह फैसला गलत है जिसे वे नहीं मानेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. चैनी खान, डॉ. गरिमा टम्टा, डॉ. कौशन पांडे, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. तारा सिंह सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉक्टरों को पिथौरागढ़ भेजने पर भड़के विधायक मनोज तिवारी
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को पिथौरागढ़ भेजने पर विधायक मनोज तिवारी भड़क गए और उन्होंने सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज अभी पूरी तरह से अस्तित्व में नहीं आया है। इसी बीच यहां तैनात डॉक्टरों को अन्यत्र भेजने का आदेश जारी कर दिया गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने के बजाय पूर्व से अपनी सेवा दे रहे डॉक्टरों को पिथौरागढ़ भेजना गलत है। जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हैं। ऐसे में सरकार का यह निर्णय समझ से परे है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने भी इसका विरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें