फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बाजार खोलने की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
अल्मोड़ा में शहीद पार्क पर धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाजार खोलने और सभी व्यापारियों, कोचिंग सेंटर, जिम संचालकों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में लागू कर्फ्यू से व्यापारियों, कोचिंग सेंटर, जिम संचालकों की आर्थिक खराब होते जा रही है। सरकार को इन लोगों के हित में कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। ऐसे में समस्त बाजार को मानकों में ढील देते हुए पूरी तरह खोल देना चाहिए। मांग उठाई कि सरकार व्यापारियों, फड़ व्यवसायियों, कोचिंग सेंटर संचालकों और जिम संचालकों के लिए स्पष्ट नीति बनाकर आर्थिक पैकेज की घोषणा करे। इन प्रतिष्ठानों के एक साल के बिजली, पानी के बिल पूरी तरह माफ सरकार करे। जिन लोगों ने अपने व्यवसाय, कोचिंग सेंटर, जिम संचालन के लिए बैंक से ऋण लिया है, उनके ऋण का एक साल का ब्याज माफ किया जाना चाहिए। नगरपालिका और जिला पंचायत से व्यापारियों का किराया माफ करने की मांग की गई।
धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, डेयरी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, भूपेंद्र भोज, शहजाद कश्मीरी, मयंक बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, कार्तिक साह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें