फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमुद्रीकरण को लेकर भारत सरकार के वित्त पर्यवेक्षक ने ली बैठक

Thu, 24 Nov 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के आडिटोरियम में हुई बैठक में मंचासीन भारत सरकार के वित्त पर्यवेक्षक विक्रमजीत सिंह, डीएम सविन बंसल आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से आ रही समस्याओं की जानकारी लेने के लिए भारत सरकार से नियुक्त वित्त पर्यवेक्षक उप सचिव ऊर्जा मंत्रालय विक्रम जीत सिंह ने यहां एसएसजे परिसर के आडिटोरियम में विभिन्न संगठनों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण से लोगों को हो रही परेशानियों का आकलन कर रिपोर्ट भारत सरकार को प्रस्तुत की जाएगी। लोगों ने सुझाव दिया कि बैंकों में छोटे नोटों की संख्या बढ़ाई जाए और सभी एटीएम जल्द चालू हों।
विज्ञापन



इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता ने मजदूरों की समस्याओं रखी और कहा कि छोटे नोटों की संख्या बढ़ाई जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने सुझाव दिया कि नियमों का शिथिलीकरण कर सभी बैंकों में पर्याप्त मात्रा में करेंसी की आपूर्ति होनी चाहिए। आनंद सिंह ऐरी और पंकज वर्मा ने कहा कि बैंकों में दो हजार के नोटों के बजाए नए पांच सौ के नोटों की तत्काल आपूर्ति हो। प्रो. एनएस भंडारी ने कहा कि नेपाली मजदूरों की समस्याओं का समाधान खोजा जाए।


 जिला पंचायत सदस्य विशन सिंह बिष्ट, परिवहन निगम के महेश चंद्र जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी ने ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर और मिनी बैंकों में नगदी की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया। लोगों ने कहा कि स्टेट बैंक जिले में अन्य बैंकों को पर्याप्त नगदी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। वित्त पर्यवेक्षक ने लीड बैंक अधिकारी को बैंकों को उनकी जमा नगदी के अनुपात के अनुसार नगदी का वितरण सुनिश्चित करने को कहा। 
विज्ञापन



डीएम सविन बंसल ने कहा कि प्रशासन विमुद्रीकरण से पड़ रहे प्रभाव पर नजर रखे हुए हैं और आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। बैठक में सीडीओ जेएस नागन्याल, एडीएम केएस टोलिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई महेश बर्थवाल, निदेशक आरसेटी पीसी जोशी, डीसीबी महाप्रबंधक पीकेएस फर्त्याल, सहायक आयकर आयुक्त कमल किशोर जोशी आदि ने भाग लिया।

लीड बैंक अधिकारी मदन गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों की 149 शाखाएं हैं। इनके 113 एटीएम स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि सभी एटीएम में नगदी की उपलब्धता बनाए रखने की व्यवस्था की जा रही है।

 वित्त पर्यवेक्षक ने आबकारी, वाणिज्य कर, आयकर, परिवहन निगम सहित अन्य विभागों से विमुद्रीकरण से पड़ रहे प्रभावों की जानकारी प्राप्त की। विभागीय प्रतिनिधियों ने बताया कि राजस्व प्राप्त करने के दौरान कोई विशेष प्रभाव अभी तक नहीं पड़ा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें