फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट डाकघर से हटाए गए आधार केंद्र को शुरू करने की मांग

Wed, 31 Dec 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट डाकघर में संचालित आधार सेंटर को डीएम के निर्देश पर दो दिन पूर्व बहुउद्देशीय शिविर के लिए चौखुटिया भेजे जाने के बाद अब यह सेंटर डाकघर से संचालित नहीं हो पाया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक जोधा सिंह, केपीएस अधिकारी, गोपाल सिंह, प्रताप सिंह मेहरा आदि ने आधार सेंटर को शीघ्र द्वाराहाट डाकघर में संचालित करने की मांग उठाई है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी का कहना है कि द्वाराहाट डाकघर में आधार सेंटर स्थापित कराने के लिए उन्होंने और वरिष्ठ नागरिकों ने डाकघर अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों से लंबे समय तक प्रयास किए थे। बड़ी मुश्किल से यह सुविधा क्षेत्र को मिली थी, लेकिन अब सेंटर को अन्यत्र भेजे जाने से स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है।
उन्होंने कहा कि तहसील में पूर्व में स्थापित आधार सेंटर को प्रशासन द्वारा बंद किया जा चुका है, जिससे डाकघर का आधार सेंटर ही एकमात्र विकल्प रह गया था। वरिष्ठ नागरिकों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि आधार कार्ड सेंटर को पूर्व की तरह द्वाराहाट डाकघर में ही संचालित किया जाए और बहुउद्देशीय शिविरों के लिए अलग व्यवस्था की जाए ताकि स्थानीय लोगों को नियमित रूप से सेवाओं का लाभ मिल सके। डाकघर के पोस्टमास्टर बीएस अधिकारी ने बताया कि डाकघर में आधार सेंटर स्थापित होने के बावजूद संसाधनों के अभाव में सभी सेवाएं सुचारू रूप से नहीं दी जा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें