जन अधिकार मंच के शिष्टमंडल ने बेस अस्पताल में वेंटिलेटर संचालित करने की मांग को लेकर पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम नितिन सिंह भदौरिया को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक है। बेस अस्पताल अल्मोड़ा में ही जिले के संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। पीएम राहत कोष से बेस अस्पताल के लिए पूर्व में खरीदे गए 34 वेंटिलेटर अब तक विशेषज्ञ के अभाव में चालू नहीं किए जा सके हैं और निष्प्रयोज्य पड़े हैं।
इनका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। जनहित में इन्हें चालू किया जाना जरूरी है। विशेषज्ञ को भेजकर यहां के कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर वेंटिलेटर चालू किए जाएं। शिष्टमंडल में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, अख्तर हुसैन, गोपाल खोलिया, नूर अकरम, पंकज वर्मा शामिल रहे। (संवाद)