फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सील किए गए रेडक्रॉस राज्य शाखा कार्यालय को खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड राज्य शाखा कार्यालय को सील करने से प्रदेश में रेडक्रॉस की मानवीय गतिविधियां ठप हो गई हैं। इस गंभीर स्थिति के विरोध में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा अल्मोड़ा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर राज्य शाखा कार्यालय को तत्काल खोलने और वैधानिक रूप से कार्य बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी अधिनियम 1920 और शाखा समिति नियम–2017 के तहत दिसंबर 2025 में उत्तराखंड राज्य शाखा समिति का विधिवत गठन किया गया था। इसके बाद राज्य शाखा कार्यालय से सभी प्रशासनिक, राहत और सेवा संबंधी कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहे थे। 22 जनवरी 2026 को अचानक राज्य शाखा कार्यालय को सील कर दिया गया। जिससे न केवल राज्य स्तर बल्कि समस्त जिला शाखाओं का कार्य पूरी तरह बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल रेडक्रॉस राज्य शाखा के अध्यक्ष होने के नाते हस्तक्षेप करें और उत्तराखंड राज्य शाखा कार्यालय को तत्काल यथावत रूप से खुलवाएं ताकि वर्तमान वैधानिक राज्य कार्यकारिणी के माध्यम से रेडक्रॉस के सभी कार्यों का संचालन फिर से शुरू हो सके।
कहा कि कार्यालय सील होने के कारण कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे संगठनात्मक ढांचा कमजोर हो रहा है। रेडक्रॉस जैसी सेवा संस्था का इस प्रकार निष्क्रिय होना जनहित के लिए घातक है। ज्ञापन देने वालों में रेडक्रास अध्यक्ष आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, युवा रेडक्रॉस अध्यक्ष और पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, अनूप साह, रीता दुर्गापाल पुष्पा सती, मीता उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें