फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वन्यजीवों पर जीपीएस चिप लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र के ग्राम सभा मसड़ियाबाज निवासी भगत सिंह तड़ियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर बाघ, गुलदार, भालू समेत खतरनाक वन्यजीवों की निगरानी के लिए जीपीएस और लोकेशन ट्रैकिंग चिप तकनीक लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के पर्वतीय और शहरी क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मानव जीवन को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि वन विभाग द्वारा वन्यजीवों पर ट्रैकिंग चिप लगाकर उनकी गतिविधियों की निगरानी की जाए ताकि समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सके।
तड़ियाल ने वन्यजीवों की निगरानी के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और आम जनता और अधिकारियों को मोबाइल के माध्यम से अलर्ट जारी करने की व्यवस्था बनाने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें