फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेंदुआ, भालू और अन्य जंगली जानवरों की दहशत से छुटकारा दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग के अंतर्गत गणनाथ रेंज के अनुभाग कपड़खान की ओर से वन्य जीव संरक्षण और वनाग्नि नियंत्रण विषय पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर लोगों ने तेंदुआ, भालू और अन्य जंगली जानवरों की दहशत से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


वन पंचायत जाखसौड़ा के सहयोग से आयोजित इस गोष्ठी में गणनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी किशोर गोस्वामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में तेंदुआ, भालू और अन्य जंगली जानवरों की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाएं चारा आदि लाने जंगल अकेले जाने के बजाए समूह में जाए। उन्होंने लोगों से आने वाले फायर सीजन में आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग को सहयोग करने की अपील की।
वन पंचायत सरपंच दिनेश पिलख्वाल ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और फायर सीजन में आग की घटनाओं को रोकने के लिए फायर वाचरों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाए। वन वीट अधिकारी मनोज कुमार कांडपाल ने कहा कि वन विभाग जंगली जानवरों की दहशत से लोगों को छुटकारा दिलाने और आग की घटनाओं को रोकने के लिए तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


वहां वन रक्षक साधना गौड़, आयशा रावत, प्रधान भगवत राम, पूर्व प्रधान हर्ष सिंह, दिवान राम, पूर्व उप प्रधान गोविंद सिंह, रघुवर सिंह, देवेश पिलख्वाल, उदय सिंह, पान सिंह, चंदन सिंह, हर राम, गंगा राम, कमला देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें