फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड ड्यूटी पर गए डाक्टर और स्टाफ को वापस अस्पताल भेजने के निर्देश

विज्ञापन
ज्योति साह मिश्रा - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने स्वास्थ्य महानिदेशक से वार्ता कर कुंभ ड्यूटी पर गए राजकीय अस्पताल रानीखेत के डॉक्टरों और नर्सों को तत्काल प्रभाव से वापस अस्पताल में भेजने के निर्देश दिए हैं। ज्योति साह ने कहा कि राजकीय अस्पताल में एक डॉक्टर सहित स्टाफ के पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। इससे रोगियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य महानिदेशक से फोन पर वार्ता की और पत्र भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में बीते दिन एक डॉक्टर और चार अन्य स्टाफ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस कारण अस्पताल के अन्य स्टाफ की भी आरटीपीसीआर सैंपलिंग की जा रही है। इस कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा को निर्देशित किया कि कुंभ मेले में गोविंद सिंह मेहरा राजकीय अस्पताल के डॉ. नरेश गुलवानी, नर्स उमा विद्यार्थी, दीपिका मसीह, चंद्रा जोशी की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से राजकीय अस्पताल वापस भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक मानकों का भी पालन होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें