फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जनगणना के लिए बने ड्यूटी चार्ट को ठीक करने की मांग

Sun, 12 Apr 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की रविवार को लक्ष्मेश्वर स्थित शिक्षक भवन में जिला स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षिकों ने अपनी समस्याएं रख उसके निराकरण की मांग की।
बैठक में शिक्षकों ने कहा कि जनगणना के लिए ड्यूटी चार्ट सही नहीं बना है इसमें एक शिक्षक की दो जगह ड्यूटी लगा दी गई है जो शिक्षक के लिए करना संभव नहीं है। वहीं कहीं पर एक विद्यालय के दो शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है जिससे स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होगी।उन्होंने इसे ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं शिक्षकों ने लंबित देयकों का भुगतान कराने सहित लंबित पदोन्नति के मामले को भी रखा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रवि मेहता ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिले की सभी ब्लॉक इकाइयों और जिला कार्यकारिणी के बीच विभिन्न शिक्षक मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष किशोर जोशी, जिला मंत्री जगदीश भंडारी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र घुघत्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कांडपाल, मनोज पाठक, जगत मनराल, जीवन मेहरा, शांति जुयाल, दिनेश भंडारी, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें