फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बहताण के जंगल में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के बहताण गांव के समीप के जंगल में लगी भीषण आग से बड़े क्षेत्रफल में वन संपदा जलकर राख हो गई। आग तेजी से फैलने के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति बनी हुई है। आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। वन दरोगा लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में वन आरक्षी कुंदन सिंह सहित फायर वाचर कुंदन, चंदन, नारायण, त्रिलोक और जगदीश पाटनी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्र और तेज हवाओं के कारण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इधर स्थानीय ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। विभाग की तरफ से आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें