फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेयजल स्रोत से पांच सौ मीटर दूर से सड़क बनाने की मांग

Sat, 11 Mar 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 चौखुटिया के खड़कतया मैं पेयजल स्रोत बचाने के लिए विरोध करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत खड़कतया के सैलीफाट वन पंचायत अंतर्गत भूमकापानी बाइसओखला के लिए बनाई जा रही सड़क की चपेट में गांव का मुख्य पेयजल स्रोत आ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क को पेयजल स्रोत से पांच सौ मीटर ऊपर या नीचे बनाने की मांग की है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से बाइसओखला के लिए बनाई जा रही करीब सात किमी सड़क के बीचोंबीच गांव का एकमात्र पेयजल स्रोत आने से परेशान ग्रामीणों ने सड़क की नए सिरे से सर्वे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सर्वे में बदलाव नहीं किया गया तो सड़क निर्माण से पेयजल स्रोत ध्वस्त होने के साथ ही पूरी तरह से सूख जाएगा। इससे गांव के 70 परिवारों के करीब पांच सौ से अधिक लोगों के सामने पेयजल और सिंचाई की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग और प्रशासन से इस संबंध में लगातार गुहार लगाने के बावजूद उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्य स्रोत पर एकत्र होकर विरोध जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पर कार्यवाही नहीं हुई तो सोमवार को तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध जताने वालों में कल्याण सिंह, इंद्रमणि ,गोपाल दत्त, खीम सिंह, उमेश चंद्र, देव सिंह, गोपालनाथ, प्रेमनाथ, गोपुली देवी, मधुली देवी, नीमा, हेमा, जीवन सिंह, पुष्कर नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें