फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिक्षित बेटी से ही होगी महिला सशक्तीकरण की परिकल्पना साकार

Sat, 11 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौबटिया चर्च में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सुचेतना समाज सेवा और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न महिला समूहों की ओर से चौबटिया चर्च में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि 27 पंजाब के सीओ की पत्नी स्वाति, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष कल्पना देवी ने महिला सशक्तीकरण की अवधारणा को साकार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं आज सेना सहित कई क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही हैं। सुचेतना निदेशक फादर डेरिक ने भी बेटियों को आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में कपीना, चिलियानौला, भड़गांव, किलकोट, खनियां सहित कई ग्रामीण महिला समूह की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुचेतना समन्वयक सिस्टर लिट्टी रोज ने सभी का आभार जताया। वहां पूर्व सभासद अर्चना पाठक, सिस्टर एलता ग्रेस, एडवोकेट प्रीति गोस्वामी, एलिजाबेथ पैट्रिक, पालिका सेमवाल सहित कई महिलाएं मौजूद थी। संचालन गंगा नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें