क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करती ज्येष्ट प्रमुख नंदिता भट्ट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। श्री दक्षेश्वर स्टेडियम सिलोर महादेव में 18 वर्षो के बाद इस बार से पुन: दक्षेश्वर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की 40 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन द्वाराहाट की ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदिता भट्ट ने किया। उद्घाटन मुकाबला सिलोर महादेव एकादश और सगनेटी की टीमों के बीच खेला गया। इस अवसर पर रविंद्र खाती, नीतू खुल्बेे, प्रकाश खाती, दीपक बिष्ट, जीवन बिष्ट, महेंद्र खाती, ललित बिष्ट, वीरेंद्र मेहरा, महेंद्र बिष्ट, डोल सिंह आदि थे। मैच के निर्णायक धीरेंद्र, विक्रम रहे।