फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Wed, 07 Oct 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता की मांग को लेकर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मांग की कि उचित प्रक्रिया के बिना किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए। राजनीतिक दलों और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण करने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आंकड़ों को सार्वजनिक करने की भी मांग की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, जिला उपाध्यक्ष बीडी पांडे और आनंद सिंह बिष्ट, कविंद्र पंत, कमलेश कुमार व बिक्रम सिंह फर्त्याल समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें