बागेश्वर। उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता के आधार पर वेतन देने और अन्य पांचों मांगों को जल्द पूरा करने करने मांग की।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 24 और सहायिका को 12 हजार रुपये वेतन देने, हर महीने की बजाय केवल एक बार फेस कैप्चर करने, विभाग की ओर से वितरित की जाने वाली सामग्री का भुगतान करने और सेवानिवृत्ति के समय कार्यकर्ता को 10 लाख रुपये और सहायिका को पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। इस मौके पर तारा देवी, सुमन देवी, पुष्पा पांडेय, हंसी देवी, सुनीता देवी, मुन्नी रावत आदि मौजूद रहीं।