फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: त्योहारों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की मांग

Fri, 17 Oct 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। त्योहारों के मद्देनजर व्यापार मंडल द्वाराहाट के व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने त्योहारों में जबरन वसूली करने वाले किन्नरों पर लगाम लगाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की। बृहस्पतिवार को एसडीएम सुनील कुमार को दिए ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर समुदाय की ओर से त्योहारों के समय जबरन वसूली की जा रही है और दुकानों से जबरन सामान ले जाया जा रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही दीपावली के दृष्टिगत पटाखा दुकानों की अनुमति केवल स्थानीय व्यापारियों को देने की मांग की। व्यापारियों ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए बाजार में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। एसडीएम सुनील कुमार ने कोतवाली द्वाराहाट को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें