रानीखेत (अल्मोड़ा)। न्याय पंचायत कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग के लिए पंचायत घर कुंवाली में बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि बैंक न होने से लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।
विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं, विद्यार्थी और किसान अधिक परेशान हैं। लोगों ने सरकार और बैंक अधिकारियों से शीघ्र शाखा खोलने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि जल्द निर्णय न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहां दिवान सिंह, रघुवर दत्त जोशी, सुंदर लाल,अंशुल सिंह बजेठा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मेहता, हेम चंद्र पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह बजेठा, हंशराज आर्या, जगदीश बजेठा, विजय पाल बजेठा, ज्वाहर सिंह नेगी, अंकित जोशी आदि मौजूद थे।