फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बहू को नौकरी देने की मांग के लिए सास का आमरण अनशन जारी

Sun, 05 Jul 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत द्वाराहाट में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति के लिए कमलेश का आमरण अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वह अपनी बहू प्रीति को सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति देने की मांग के लिए नगर पंचायत परिसर में धरने पर बैठी हैं।
विज्ञापन

कमलेश ने बताया कि उन्होंने पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग पूरी नहीं होने पर चार जुलाई से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार नगर पंचायत के गठन के समय से करीब 50 वर्षों तक सफाई व्यवस्था से जुड़ा रहा है और प्रारंभ से ही नगर पंचायत क्षेत्र का निवासी है। ऐसे में नगर पंचायत में स्वीकृत चार सफाई कर्मचारियों के पदों पर होने वाली भर्ती में उनकी बहू को भी प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जानी चाहिए। अनशन स्थल पर प्रीति, मीनू, राधिका, कविता, टिकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने कमलेश की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें