फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजखाली कस्बे की समस्याएं दूर नहीं हुई तो होगा चुनाव बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली कस्बे की समस्याओं को लेकर अब लोग एकजुट होने लगे हैं। ग्रामीणों ने मल्ली रियूनी ग्राम सभा की वर्तमान जनगणना सही दर्शाने, पिछले 20 सालों के विकास राशि का ब्यौरा देने, ट्यूबवेलों के संचालन करने सहित तमाम मांगें पूरी न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि मल्ली रियूनी ग्राम सभा की जनसंख्या गलत दर्शायी गई है। गांव के लिए पिछले 20 वर्ष से विकास राशि का भी ब्योरा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मजखाली-सुंदरखाल-बटुलिया मोटर मार्ग को डामरीकरण और नाली कलवर्टों का निर्माण करने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों ने कहा कि मजखाली में आए दिन पानी की समस्या रहती है। दो ट्यूबवेल लगाए गए हैं लेकिन उनका संचालन नहीं किया जा रहा है। विद्युत अव्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। उन्होंने विद्युत कटौती को दोपहर तीन से चार बजे के बीच करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शीघ्र मांगों पर गौर नहीं करने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में नारायण अधिकारी, प्रधान नीरू गोस्वामी, बीडीसी सदस्य आशा देवी, मो. कादिर, मो. नावेद, मोहित, किशन राम, पवन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें