फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बिल दे रहे 440 वॉट का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी ने बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में एक बार फिर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुफ्त बिजली की घोषणा को चुनावी जुमला करार देते हुए शुक्रवार को चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिलों की दरें शीघ्र कम करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आप जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में जहां एक तरफ आम जनता की आमदनी के कोई स्रोत नहीं वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड सरकार ने बिजली के बिलों में बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। सरकार की नीति गरीब जनता के हित में नहीं है। जिला महामंत्री जगमोहन फर्त्याल ने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश हैं जहां पर सबसे अधिक बिजली उत्पन्न होती है, और यहां की जनता को ही बढ़ी हुई दरों में बिजली खरीदनी पड़ती है। यहां संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज सिंह, सौरभ पांडे, नवीन चंद्र आर्य, संदीप नयाल, एसआर बेग, एनएल शाह आदि थे।
मुफ्त बिजली के मुद्दे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है। ऊर्जा मंत्री 100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा करते हैं, लेकिन 24 घंटे के अंदर सीएम कहते है कि अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया। प्रदेश में दो माह में बिल आता है तो एक महीने में 100 यूनिट मुफ्त की घोषणा का क्या मतलब है। शनिवार को आप कार्यकर्ता 300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग और सरकार की ओर से जनता को धोखा देने पर सीएम आवास का घेराव करेंगे। -अमित जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष (आप) अल्मोड़ा
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और बिजली बिल माफ करने की मांग
बागेश्वर/कपकोट। आम आदमी पार्टी की कपकोट इकाई ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और बिजली-पानी के बिल माफ करने की मांग तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कपकोट प्रभारी रणजीत सिंह कोरंगा के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड कराने का प्रबंध भी नहीं है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रदेश में बिजली और पानी का बिल माफ करने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में इंदिरा कार्की, कमला साह, पुष्पा देवली, त्रिलोक सोरागी, आनंद कपकोटी, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
कॉपी की जिल्द बदलने से पन्ने नहीं बदलते पन्ने
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सीएम बदलने पर भाजपा पर साधा निशाना
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के चेहरे बदलने से प्रदेश का विकास नहीं होगा। भाजपा सरकार चलाने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए सीएम बदले जा रहे हैं। कहा कि कॉपी का जिल्द बदलने से पन्ने नहीं बदल जाते हैं।
आप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री तो बदल रही है लेकिन मंत्रीमंडल में कुछ भी फेरबदल नहीं किया जा रहा है। क्या मुख्यमंत्री नाकाम हैं और मंत्री सही काम कर रहे हैं। कहा कि भाजपा से प्रदेश की जनता दुखी हो चुकी है। बढ़ती महंगाई ने गरीब जनता को परेशान कर दिया है। लोग पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों की कीमतों से परेशान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा कि बिजली के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बकाएदारों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं, उनके विद्युत संयोजन काटे जा रहे हैं। लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली प्रदान करने के बजाए संयोजन काटकर अंधेरे में रखा जा रहा है।
आप नेता फुलारा बोले फ्री बिजली का वायदा बीजेपी का जुमला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आप नेता जितेंद्र फुलारा ने उत्तराखंड में मुफ्त बिजली के मुद्दे पर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ऊर्जा मंत्री घोषणा करते हैं कि 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे लेकिन 24 घंटे के अंदर सीएम कहते अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया। इस टालमटोल रवैए से ये साफ हो गया है कि बीजेपी आगामी चुनाव को देखते हुए केवल जुमलेबाजी कर रही है। कहा कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बिजली फ्री होनी चाहिए और यहां 300 यूनिट तक बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त मिलनी चाहिए।
सौ यूनिट बिजली माफ करने का फैसला सराहनीय कदम
अल्मोड़ा। भाजपा ने ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सौ यूनिट बिजली माफ करने और 200 यूनिट के बिजली बिल में पचास फीसदी सब्सिडी के निर्णय को सराहनीय कदम बताया है। पार्टी ने कहा है कि इससे प्रदेश के लाखों परिवारों को फायदा मिलेगा। भाजपा के नगर महामंत्री संजय साह (रिक्खू) ने कहा है कि ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद काबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने मात्र तीन दिन में अभूतपूर्व निर्णय लेकर जनता को राहत दी है। आरोप लगाया है कि कुछ विपक्षी दल झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं और झूठी राजनीति कर रहे हैं। ऐसे दलों को जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें