फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 19 Apr 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर देश में अवैध कब्जों, विकृत जिहादी मानसिकता व सुनियोजित षडयंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम के माध्यम से भेजे इस ज्ञापन में कहा गया है कि देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियां हो रहीं हैं। देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली जिहादी मानसिकता वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। कहा है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने, सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाए जाने, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर कानून लागू करने, जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने की मांग की है। कहा गया कि बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और देश में शांति और सद्भाव बनाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में बजरंग जिला सह संयोजक वैभव जोशी, जिला मंत्री विजय सिराड़ी, ललित कोरंगा, शौरब जोशी, हर्षित जोशी, महेंद्र जोशी, मोहित त्रिपाठी, प्रियांशु, डॉ. गोपाल सिंह नयाल, शांति नयाल, वेद प्रकाश, अर्जुन फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें