फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मांग 50 हजार डोज की, कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं मिली

Wed, 19 Apr 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देते कोविड स्वास्थ्य कर्मी।।संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन नहीं है। विभाग ने दो माह पूर्व 50 हजार डोज वैक्सीन की डिमांड भेजी थी, जो सरकारी फाइलों में सिमटकर रह गई है। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है तो लोग बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 12 दिन पूर्व कोरोना का आंकड़ा शून्य होने से यह जिला कोरोना मुक्त जिलों की सूची में शामिल था। इसी बीच यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 पहुंच गई है। संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है और स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन के बगैर इसका सामना कर रहा है। दो माह पूर्व जिले में वैक्सीन पूरी तरह खत्म हो गई। तब विभाग ने शासन से 50 हजार डोज कोविशील्ड की मांग की। अब तक जिले को एक भी डोज वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिले के 50 से अधिक टीकाकरण केंद्रों में ताले लटके हैं और स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन मिलने का इंतजार कर रहा है। वैक्सीन कब मिलेगी यह कोई नहीं जानता।
-
डेढ़ लाख लोगों को लगनी है बूस्टर डोज
अल्मोड़ा। जिले में अब भी डेढ़ लाख लोगों को बूस्टर डोज लगनी है। कोरोना की रफ्तार धीमी होने पर लोगों ने वैक्सीन लगाने से परहेज किया। अब संक्रमण बढ़ते ही लोग सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगाने टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं। वैक्सीन उपलब्ध न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
आईसीयू, वेंटिलेटर तैयार
अल्मोड़ा। जिले में वैक्सीन न होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। संक्रमण दर बढ़ने को देखते हुए विभाग ने आईसीयू और वेंटिलेटर तैयार कर दिए हैं। जिला अस्पताल, बेस अस्पताल सहित रानीखेत उपजिला चिकित्सालय में 40 से अधिक आईसीयू बेड स्थापित किए गए हैं। वहीं आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं।
-
कर्मियों की कमी से जूझ रहा है विभाग, कोविड स्वास्थ्य कर्मी कर रहे हैं सेवा बहाली की मांग
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की कमी से जूझने लगा है। बीते कोरोना काल में सेवा में रखे गए 76 कर्मियों को कोरोना की रफ्तार कम होते ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब फिर संक्रमण बढ़ने पर विभाग को इन कर्मियों की कमी खलने लगी है। इन कर्मियों की सेवा बहाली की अनुमति के लिए शासन में पत्र भेजा गया है, जिसे स्वीकृति का इंतजार है। वहीं कोविड कर्मी सेवा बहाली की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को भी सेवा बहाली की मांग पर कोविड कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। यहां पंकज कुमार पांडेय, विजय प्रसाद, साहिल जोशी, पिंकी आर्या, सपना, शुभम वाल्मीकि, आशा नेगी, हिमांशु बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें