फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में दीपिका, पार्वती, गुंजन रहीं अव्वल

Wed, 28 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आर्य कन्या इंटर कालेज में हुई। प्रतियोगिता में के विभिन्न वर्गों में दीपिका राणा, पार्वती चौहान, गुंजन कनवाल पहले स्थान पर रहीं। ग्रीन ग्रुप में हवालबाग ब्लॉक में दीपिका राणा, किशन चौधरी, आस्था मसीह, व्हाइट ग्रुप में पार्वती चौहान (हवालबाग), ओम प्रकाश पांडे (द्वाराहाट), अंजलि कश्यप और रजिया खान (हवालबाग), ब्लू ग्रुप में गुंजन कनवाल (हवालबाग),  ज्योति (द्वाराहाट), ओजस्वी बिष्ट और पूजा आर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन


अव्वल रहे प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल की प्रधानाचार्या पंकजलता साह की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर दीप्ति साह, हेमलता वर्मा, रेखा आर्या, डा. यामिनी कांडपाल, इंद्रा तिवारी, पूजा नौलियाल, अनीता कोठारी, डा. बीना पांडे, दीपा आर्या आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें