सर्वदलीय संघर्ष समिति की पालिका सभागार में हुई बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ फिर संघर्ष का एलान किया गया। तय हुआ कि 11 दिसंबर से पूर्व की तरह प्रत्येक मंगलवार को दोपहर बारह बजे से अपराह्न दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो आंदोलन तेज होगा।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण लागू कर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। सरकार जल्द से जल्द प्राधिकरण को निरस्त करे, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में सरकार द्वारा जल मूल्य में की गई नौ फीसदी की वृद्धि की भी खिलाफत की गई।
बैठक की अध्यक्षता अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने की। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, लीला खोलिया, रेखा धस्माना, दीपांशु पांडे, युसूफ तिवारी, राजीव कर्नाटक, केशव दत्त पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, पीजी गोस्वामी, गोविंद सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, पूरन चंद्र तिवारी, प्रकाश पांडे, पूरन रौतेला, किशोरी लाल, वसुधा पंत, अख्तर हुसैन, डा. जेसी दुर्गापाल, आनंद सिंह ऐरी, चंद्रमणि भट्ट, ललित मोहन पंत, सुरेंद्र लाल टम्टा, प्रताप सत्याल, जमन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, भगीरथ पांडे, सुनयना मेहरा आदि ने विचार रखे।