फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय करें कि दुर्योधन, कंस, रावण बनना है या राम 

Fri, 04 May 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते मोहम्मद असलम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) मोहम्मद असलम ने रामायण और महाभारत के वृतांत सुनाकर बच्चों का  दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि यह हमें तय करना है कि हम महाभारत के दुर्योधन, कंस या फिर रामायण के रावण बनना चाहते हैं या भगवान राम और कृष्ण बनकर दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों से ही सफलता का मार्ग आसान होता है।

विज्ञापन


डीडीओ असलम बोनाफाइड हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित संदेश 2018 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्य, प्रेम और करुणा व्यक्ति के तीन ऐसे गुण हैं जिनसे व्यक्ति शिखर पर पहुंचता है। कहा कि शिक्षा केवल प्रतिस्पर्धा अथवा नौकरी के लिए नहीं बल्कि ज्ञान के लिए अर्जित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के व्यवहार से ही उसके परिवार के संस्कारों आदि के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है। उन्होंने बच्चों से दृढ़ संकल्पित होकर कड़ी मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने को कहा। 
इससे पहले प्रधानाचार्या लक्ष्मी जोशी ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। संचालन हेमंत कुमार और बृजमोहन ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ बृजमोहन गुरुरानी और स्कूल के प्रबंधक पुष्कर कांडपाल आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें