फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारब में मलबा बना मुसीबत: खतरे के बीच आवाजाही, अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर जाम में फंसे रहते हैं वाहन

Thu, 19 Dec 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

क्वारब में पहाड़ी दरकने का सिलसिला जारी है। लगातार गिर रहा मलबा यहां मुसीबत का कारण बन रहा है। खतरे के बीच आवाजाही हो रही है। बृहस्पतिवार को भी भू-स्खलन के बीच यातायात को रोक-रोक कर संचालित किया गया। 
विज्ञापन
क्वारब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में पहाड़ी दरकने का सिलसिला जारी है। लगातार गिर रहा मलबा यहां मुसीबत का कारण बन रहा है। खतरे के बीच आवाजाही हो रही है। बृहस्पतिवार को भी भू-स्खलन के बीच यातायात को रोक-रोक कर संचालित किया गया। इस कारण जाम में वाहन फंसे रहे और यात्रियों ने परेशानी झेली। इधर, डीएम और एसएसपी ने मौके पर तैनात अधिकारियों को स्थिति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

क्वारब में अगस्त से पहाड़ी लगातार दरक रही है। इस कारण कुमाऊं के तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित है। भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण रात आठ से सुबह छह इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह मौके पर कुछ पुलिस कर्मियों की ओर से पैसे लेकर वाहनों को आवाजाही कराने की शिकायत पर एसएसपी ने ने एक सिपाही को लाइनहाजिर भी किया था।इधर, एनएच खंड के ईई महेंद्र कुमार ने बताया कि क्वारब में यातायात का संचालन लगातार किया जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें