फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान के खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। यहां एक सेना के जवान के खाते से ठगों ने 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। बताया जा रहा है कि जवान के पिता शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लेकिन अभी शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है। चनौदा के खकोली निवासी हरीश चंद्र जोशी का पुत्र निर्मल चंद्र जोशी भारतीय सेना का जवान लेह में तैनात है। जवान के पिता ने बताया कि गत 19 जुलाई को अज्ञात लोगों ने उनके बेटे को फोन में बात कर विश्वास में ले लिया। झांसे में आते ही ठगों ने एटीएम कोड और बैंक खाता संख्या पूछ ली। जवान ने धोखे में आकर पूरी जानकारी ठगों को दे दी। जिसके बाद पता चला की पुत्र के कोटक महेंद्रा बैंक की रुद्रपुर शाखा के खाते से ठगों ने एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। जवान के पिता उसके अकाउंट में नोमिनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें