फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड्यूला में सामान उतारते वक्त पिकप दुर्घटनाग्रस्त, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
Death of Labour in Dwarahat
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट तहसील के सुदूरवर्ती जालली के पड्यूला गांव में सामान से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर ढलान में जा गिरा। दुर्घटना में सामान उतार रहे एक श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सामान उतारते वक्त पिकअप अचानक ढुलान की ओर गिर गया। पिकप से एक श्रमिक सरिया, सिमेंट आदि उतार रहा था। पिकप के गिरते ही मजदूर छिटक गया। वहां मौजूद लोग स्थानीय अस्पताल ले जा रहे थे कि इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मालवाहक पिकअप जालली से सीमेंट और सरिया लेकर पड्यूला गांव गया था। पड्यूला में चालक ने वाहन को खड़ा किया और स्वयं बाहर चले गए।
पिकप से एक श्रमिक सामान उतार रहा था। उप राजस्व निरीक्षक इसरार अहमद ने बताया कि इसी बीच पिकप ढलान की तरफ गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सामान उतार रहा श्रमिक जालली के चकचौक ईड़ा निवासी पूरन सिंह (58) पुत्र धन सिंह छिटक गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें