फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर के सेवन से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे /अल्मोड़ा। विकासखंड के नौगांव में एक किशोरी की जहर खाने से मौत हो गई। शव को राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। अब रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के नौगांव निवासी पूजा (17) पुत्री गंगा राम ने अज्ञात कारणों स जहर खा लिया। देर शाम परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे लेकर पहुंचे। हालत अधिक बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसके बाद उसे सीएचसी भिकियासैंण लाया गया। देर रात युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूजा इसी वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुई थी। जिसके बाद से वह तनाव में रहती थी। मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने मामले में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उधर स्याल्दे के प्रभारी तहसीलदार दीवान गिरि गोस्वामी ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसने जहर खा लिया लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें