फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के किलकोट में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ युवक का शव

विज्ञापन
किलकोट गांव में मृतक का पंचनामा भरती राजस्व पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। घर से सौ मीटर दूर नगर से सटे किलकोट जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। युवक 10 मई से लापता था।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार सुबह किलकोट के जंगल में सड़क से 20 मीटर नीचे शव क्षत-विक्षत हालात में पड़ा दिखा। मृतक की शिनाख्त गांव के ही विनोद शर्मा (25) पुत्र स्व. द्वारिका शर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन

उसके भाई राकेश ने बताया कि विनोद कमरे में अकेला रहता था। ग्रामीणों के अनुसार नशेड़ी होने के कारण वह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। लोगों से झगड़ता भी रहता था और आए दिन लापता हो जाता था। 10 मई को भी वह लापता हो गया था। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद राजकीय अस्पताल के डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि युवक की पसली में चोट है। पेट से भी खून रिस रहा था। ऊंचाई से गिरकर भी चोट लगने की संभावना है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। आरएसआई सदर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विनोद के परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। इसलिए किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें