सोमेश्वर/अल्मोड़ा। कोसी नदी के पास रविवार की शाम एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कोसी पुल में नदी के पास एक बुजुर्ग का शव मिला। होमगार्ड शेखर चंद्र ने इसकी सूचना सोमेश्वर पुलिस को दी। एसआई गोविंद सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त अल्मोड़ा के खत्याड़ी निवासी जमन सिंह कनवाल (65) पुत्र स्व. चनर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग 18 नवंबर से लापता थे। परिजनों ने अल्मोड़ा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम में कांस्टेबल गोपाल सिंह, मनीष गोस्वामी, संदीप सिंह, गणेश कुमार आदि थे।