फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक उन्माद फैलाने वाले को हिमाचल से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले वांछित व्यक्ति को पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

द्वाराहाट में सितंबर में इस्लाम द्वारा कथित रूप से धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला सामने आया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर विभिन्न संगठनों में रोष था। मामले को लेकर भाजपा और अन्य संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने बीते दिवस हिमाचल में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिमाचल के जिला सोलन में हेयर ड्रेसर का काम कर रहा था। इससे पूर्व द्वाराहाट में भी वह यही काम करता था। पुलिस टीम में एसओजी के कांस्टेबल मोहन बोरा, बग्वालीपोखर चौकी प्रभारी एसआई धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल मो. शाहिद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें