फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के महेल गांव में रविवार रात एक युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक के महेल गांव निवासी मनोज जोशी (36) पुत्र पूरन चंद्र जोशी की रविवार शाम घर में अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इधर, एसआई जीवन सामंत ने बताया कि सुबह पंचनामा भर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। परिजनों का कहना था कि वह अचानक बेहोश हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें