फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में नहाने गए 12वीं के छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
दिनेश कुमार फाइल फोटो। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी में नहाने गए दो दोस्तों में से एक छात्र की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके साथी को सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने बचा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट और हाल खोल्टा अल्मोड़ा निवासी 18 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र जसमाल राम यहां केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में 12वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह मल्ला जोशीखोला निवासी अपने मित्र पुष्कर रावत के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए गया था। नदी में नहाते वक्त पैर फिसलने से दिनेश नदी में जा गिरा। नदी में डूबता देख साथी पुष्कर ने शोर मचाते हुए लोगों से सहायता मांगी और खुद भी दिनेश को नदी से निकालने की कोशिश की लेकिन वह नदी में डूब गया था। बाद में उसने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को बताया। वाहन सवार कुछ लोगों ने नदी में उतरकर दिनेश को निकाला। उसे 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. राहुल प्रधान ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से एक घंटे पहले मृत्यु हो गई थी। मृतक के साथी पुष्कर ने बताया कि दिनेश को तैरना नहीं आता था। हालांकि पुष्कर हल्का तैरना जानता था लेकिन फिर भी वह उसे नहीं बचा पाया। पुष्कर ने बताया कि वहां नदी किनारे घरों में लोगों को काफी आवाज दी लेकिन कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकला। इधर शव को जिला अस्पताल लाने के बाद वहां मृतक के अन्य साथी और परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। इधर प्रभारी कोतवाल संतोष देवरानी के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
युवक के पेट में लगी गंभीर चोट हल्द्वानी रेफर
अल्मोड़ा। तीन दिन पूर्व लमगड़ा में एक युवक बिजली के करंट लगने से गिर गया। उसके पेट के भीतर अंदरूनी गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। लमगड़ा निवासी 30 वर्षीय दीपक फर्त्याल को 30 जून को घर में ही करंट लग गया था। करंट के झटके से वह गिर गया। उस वक्त हल्की चोटें आई। इधर शुक्रवार को तीन दिनों बाद उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल मे डॉ. राहुल प्रधान ने बताया कि युवक के पेट में धारदार वस्तु से चोट लगी है। संभवत: बिजली के झटके से गिर कर किसी तार या लकड़ी से उसे अंदरूनी चोटें आने पर उसे रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल में मृतक के बारे में जानकारी लेते डॉक्टर।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें