बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की बीएफए द्वितीय वर्ष की छात्रा विप्लवी कविदयाल को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘उत्तराखंड की बेटियां’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
विप्लवी को पुरस्कार मिलने पर विभिन्न संगठनों ने खुशी जताई है। विप्लवी मूलरूप से सतोली रामगढ़ की रहने वाली हैं। वह एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में बीएफए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है।
बैडमिंटन खेल में वह राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कर चुकी हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उन्हें उत्तराखंड की बेटिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। उनकी माता रमा कविदयाल बाल विकास परियोजना भिकियासैंण में मुख्य सेविका के पद पर कार्यरत हैं जबकि पिता तारा दत्त शिक्षक हैं। विप्लवी को पुरस्कार मिलने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।